नक्सलियों से सीधी लड़ाई का समय: रमन सिंह
रायपुर। देश के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि इस बुराई से निपटने के लिए तीन मोर्चों पर सीधी लड़ाई का समय आ गया है।
रायपुर। देश के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि इस बुराई से निपटने के लिए तीन मोर्चों पर सीधी लड़ाई का समय आ गया है। सिंह ने नई दिल्ली में एक बैठक में सोमवार को कहा कि नक्सलवाद को राष्ट्रीय आपदा माना जाना चाहिए।उड़ीसा: नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक को धमकाया प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों की नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान सिंह ने कहा, “नक्सलवाद को खत्म करने के लिए तीन मोर्चों पर सीधी लड़ाई का समय आ गया है।” उन्होंने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या की व्यापकता को देखते हुए सुरक्षा बलों को नक्सलवादियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की अनुमति देनी चाहिए। इसके अलावा नक्सलियों के अपनी हिंसा और आंदोलन को जायज ठहराने वाले प्रचार की प्रभावी काट के रूप में प्रभावित इलाकों में सामाजिक, आर्थिक और मूलभूत विकास किया जाए।