अहमदाबाद: इमारत गिरी, 2 मृत, कई अन्य दबे
अहमदाबाद। गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद में आज एक पुरानी इमारत के ढह जाने से कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है तथा कई अन्य अभी भी इमारत के मल्बे में दबे हुए हैं।
अहमदाबाद। गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद में आज एक पुरानी इमारत के ढह जाने से कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है तथा कई अन्य अभी भी इमारत के मल्बे में दबे हुए हैं।
शहर के जमालपुर इलाके में स्थित फिरोज मंजिल का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह ढह गया।
घटनास्थल पर तुरंत अग्निशमन दल को बुलाया गया जिसने मलबे से दो शवों को निकाला। अग्निशमन दल मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है।
इमारत के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि यह एक पुरानी इमारत थी जिसमें काफी समय से दरारें नजर आ रही थी। बारिश के कारण आज यह ढह गई।