असम के राज्यपाल से इस्तीफा मांगा गया
नई दिल्ली। असम के राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी को अपने पद से इस्तीफा देने को कहा गया है। उनके ऊपर आरोप है कि जब वह झारखंड के राज्यपाल थे तो उनके सहयोगियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरण और पदस्थापना के नाम पर पैसे बनाए।
नई दिल्ली। असम के राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी को अपने पद से इस्तीफा देने को कहा गया है। उनके ऊपर आरोप है कि जब वह झारखंड के राज्यपाल थे तो उनके सहयोगियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरण और पदस्थापना के नाम पर पैसे बनाए। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि रजी फिलहाल दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने अपना पद छोड़ने के लिए समय मांगा है।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले दिनों झारखंड में रजी के दो सहयोगियों के मकानों पर छापेमारी की थी। दोनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे समय से सीबीआई के निशाने पर हैं।असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उनके बारे में असम में कोई शिकायत नहीं है।"